फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संग शिवपाल पर भी सपाइयों ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा केवल वोटों की राजनीति करती है। यह बात उन्होंने आराजी लेन में आयोजित सपा के कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी नगर इकाई के तत्वाधान में पार्टी बैठक का आयोजन आराजी लेन में सपा जिलाध्यक्ष वीरपालसिंह यादव दादी की अध्यक्षता में किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए साल में पार्टी संगठन जनता के बीच जाकर पार्टी की रीतियों नीतियों और कार्यक्रमों को जनता को बताने का काम करेगा। यह जन संपर्क अभियान आगामी 7 से 20 जनवरी तक चलाया जाएगा।

शिवपाल की पार्टी सपा का कितना नुकसान करेगी इस पर जिलाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि राई रत्ती फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि शिवपाल के साथ वही लोग गए हैं जिन्होंने 2014 के लास चुनाव में भितरघात कर विरोधी दलों को मजबूती दी थी।
विज्ञापन


मंचस्थ नेताओं पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, प्रतिपालसिंह गुर्जर, हरिश्चंद्र तिवारी, सरनामसिंह यादव, मोहम्मद अजहर बेग, रज्जन भाई, अब्दुल समद लंबरदार, महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता प्रजापति आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इससे पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चौ. ताहिर कुरैशी, सभासद महावीर यादव, सभासद अमित यादव, सभासद नसीम निहारिया, सभासद मुबारक कुरैशी, रवि यादव, असित कुशवाहा, मुकेश द्विवेदी, राममिलन कुशवाहा, राजेंद्र निरंजन चमरसेना आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें