अंतिम चरण के लिए कदौरा व महेबा ब्लाक क्षेत्र के लिए बुधवार को 72.82
फीसदी मतदान हुआ। सुबह तय समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जैसे जैसे
दिन चढ़ता गया मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। शुरू के दो घंटों में सात फीसदी
ही मतदान हो सका लेकिन दोपहर बाद मतदाता सब काम छोड़कर मतदान करने पहुंच
गया। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के गर्रेही गांव में जरूर फर्जी
वोट डालने का
आरोप एक प्रत्याशी की ओर से लगाया गया। प्रेक्षक से लेकर आला अधिकारी दलबल
के साथ मतदान पर नजर रखने के लिए घूमते रहे। अंतिम चरण में 130 ग्राम
पंचायतों के लिए चुनाव हुआ। इसमें 242246 मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग
करना था, लेकिन 72.82 फीसदी ने ही मतदान में हिस्सा लिया। सुबह के समय
मतदान की प्रक्रिया धीमी रही और
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत
भी बढ़ता गया। पहले दो घंटे में कदौरा विकास खंड में 7.19 फीसदी मतदान
हुआ। जबकि महेवा क्षेत्र में 6.55 फीसदी वोट पड़े। 11 बजे तक महेवा में
20.82 और कदौरा में 21.50 फीसदी मतदान हुआ।
दोपहर बाद एक बजे तक महेवा में
40.77 फीसदी तो वहीं कदौरा में 39.77 प्रतिशत वोट पड़े। तीन बजे तक मतदान
का प्रतिशत बढ़कर महेवा में 65.02 और कदौरा में 61.17 फीसदी हो गया। मतदान
जब समाप्त हुआ तो उस समय तक महेवा में 74.36 और कदौरा में 71.29 फीसदी
मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर चुके थे।