फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में स्कूलों में दिखी मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को स्कूलों में होली खेली गई। प्लेग्रुप से लेकर डिग्री कालेजों तक में होली का खुमार देखा गया। बच्चों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाया तो वहीं शिक्षकों को भी अबीर लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


होली की पूर्व संध्या पर फाउंडेन हैड के बच्चों ने जमकर होली खेली। स्कूल के मैनेजर हाकिम सिंह यादव व प्रधानाचार्य विवेकानंद चक्रवर्ती ने बच्चों को होली के बारे में जानकारी देकर उसकी महत्ता समझाई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसी तरह कृष्णा किड्स एकेडमी में प्रबंधक अशोक द्विवेदी व प्रधानाचार्य नीलम द्विवेदी ने बच्चों संग होली खेली। उन्हें होली का महत्व बताकर रसायनिक रंगों से दूर रहने को कहा।

इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर खूब डांस किया। रामनगर स्थित सनातन धर्म बालिका महाविद्यालय में भी छात्राओं ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। डांस किया और खूब सेल्फी भी ली। विनायक एकेडमी में भी होली की पूर्व संध्या पर बच्चों ने खूब मस्ती की। इंटरवल के बाद बच्चों ने आपस में होली खेली और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। स्कूल के दीपक गुप्ता ने बच्चों को सावधानी से होली खेलने को नसीहत दी।
विज्ञापन


उधर कुठौंद की संत पब्लिक एकेडमी में भी होली खेली गई। स्कूल के प्रबंधक कौशल किशोर, प्रधानाचार्य मधु मिश्रा व स्कूल स्टाफ ने बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान वंदना द्विवेदी, पूजा, शिखा, नेहा तिवारी, ब्रजेश, शिवा, विपुल तिवारी, अंबर, सत्यवीर, पुष्पेंद्र कुशवाहा, भूपसिंह, शैलजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें