मुहम्मदाबाद। कस्बा डकोर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए शासन की ओर से किसानों की 678 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।
शनिवार को एसडीएम सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सुधीर कुमार के साथ लेखपाल पुष्पेंद्र शर्मा ने डकोर, टिमरों और कुसमिलिया मौजा का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने राजमार्ग, संपर्क मार्ग, लिंक रोड व चकरोड पर पड़ने वाले चक नंबरों को नक्शे की सहायता से देखा। डकोर से चिल्ली संपर्क मार्ग पर पड़ने वाले किसानों के खेतों के भौतिक सत्यापन के दौरान उन्होंने किसान बादाम सिंह, राहुल यादव, हरिश्चंद्र, शीलू व देवीशरण आदि से बातचीत की।
ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस कॉरिडोर का उद्देश्य बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पास युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसलिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर गलियारा की स्थापना की जा रही है। इसमें उरई तहसील के डकोर, कुसमिलिया और टिमरों गांवों के आसपास उद्योग इकाइयां स्थापित करने के लिए 678 हेक्टेयर जमीन शासन द्वारा चिह्नित की गई थी। जिसका शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया है। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।