फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीडब्ल्यूडी के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि, ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी ने लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि और अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में माधौगढ़ कोतवाली में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तीन शिकायतें सुनीं।
इस दौरान बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पांच गोशालाओं में कैमरे लगाए जा चुके हैं। डीएम ने कैमरे की संख्या बढ़ाने की बात कही। अधिशासी अधिकारी अमित नायक ने बताया कि कान्हा गोशाला में एक साल पहले टेंडर होने के बाद भी बाउंड्रीवॉल नहीं हो पाई है। डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार के बिल के भुगतान पर 10 प्रतिशत की कटौती के निर्देश दिए। काम में तेजी न लाने पर अनुबंध निरस्त करने की बात कही।
जेई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। वहीं, ईओ को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिदिन निरीक्षण करें। अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने तहसीलदार अमित शेखर से आय, जाति, निवास व ईडब्ल्यूएस की जानकारी ली। डीएम ने बीडीओ व तहसीलदार को पचनद स्थित घाटों की स्थिति देखने के निर्देश दिए। लेखपाल मंसूर खान को तहसील के पांच बड़े गांवों में संयुक्त खेतों के विभाजन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी डॉ. ईरज ने माधौगढ़ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी को कस्बा में पड़ी चौकी की जगह को चिंहित कर बाउंड्रीवॉल खड़ी करने के निर्देश दिए। कोंच कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने दो शिकायतों में एक का समाधान किया। थाना नदीगांव में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष रामप्रकाश के सामने एक शिकायत आई। उसका भी समाधान नहीं हुआ। थाना कैलिया में थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने एक शिकायत का समाधान फौरन किया। कालपी में तहसीलदार शेर बहादुर सिंह और कोतवाल कामता प्रसाद ने पांच शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें