फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान गाड़ी में मिले 2.71 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। लोकसभा चुनाव में काले धन के प्रयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को कालपी यमुना पुल पर पुलिस को एक गाड़ी से पौने तीन लाख रुपये मिले। पुलिस ने रुपये कब्जे में लेकर गाड़ी मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं गाड़ी मालिक खुद को कारोबारी बता रहा है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने साथ 50 हजार रुपये से अधिक की नगदी नहीं ले जा सकता है। अधिसूचना लगने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाए। इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए थे।

निर्देश के तहत कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी यमुना नदी पुल के समीप दुर्गा मंदिर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी देखकर उन्होंने रोका। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 2,71,500 रुपये बरामद हुए। उपनिरीक्षक के अनुसार गाड़ी मालिक ने अपना नाम ब्रजेंद्र सिंह निवासी पुखरायां जनपद कानपुर देहात बताया है। उसका कहना है कि वह कारोबारी है और उसका पेट्रोल पंप भी है। पुलिस ने रुपये को कोतवाली में जमा करा लिए है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि वह रुपये के वैध प्रमाण प्रस्तुत करता है तो जांच के बाद उसे रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें