फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमकार बने गोरक्षा विभाग के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष डा. जितेंद्र माहेश्वरी ने संगठन विस्तार कर दिया है। इस दौरान ओमकार ठाकुर विक्की को झांसी व बांदा विभाग का संयुक्त प्रमुख (अध्यक्ष) घोषित किया गया। ओमकार को इस पद की दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ओमकार के पास इससे पहले बुंदेलखंड के तीन जिलों का प्रभार था। अब उन्हें पूरे बुंदेलखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को पूरे बुंदेलखंड में मजबूत करेंगे। इसके बाद बुंदेलखंड प्रमुख ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें गणेश द्विवेदी को जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, योगेश पटेल को

गोपर्व समन्वय प्रमुख, नागेश को गोरक्षा आंदोलन समिति प्रमुख, सुमित चंदेल को महेबा प्रमुख, सतेंद्र कुशवाहा को डकोर प्रखंड प्रमुख, विशाल पाल को उपाध्यक्ष, रितिक चौरसिया को मंत्री, माधव परिहार को नदीगांव प्रखंड प्रमुख, अनिकेत को उरई नगर अध्यक्ष, रमन को उपाध्यक्ष व हिमांशु को मंत्री बनाया गया। प्रांत अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हिदायत दी कि संगठन के नियमों का पालन करने व गोरक्षा अभियान को गति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें