जालौन। देवी मंदिर में जगत जननी मां दुर्गा व मां काली की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला पुरुष भक्त बैंड बाजों की धुनों पर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
लौना रोड निवासी हरगोविंद दरोगा द्वारा निर्मित कराए कराए गए मंदिर से भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर कोतवाली रोड, बस स्टैंड, झंडा चौराहा से नगर के प्राचीन देवी मंदिर छोटी माता मंदिर व बड़ी माता मंदिर होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई।
जिसमें भक्त बैंड बाजों की धुनों पर मां के जयकारों के साथ थिरकते हुए चल रहे थे। इसके बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा तथा मां के रूप काली देवी की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान लक्ष्मीकांत, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, शिवराम, शिवम, सनी, महेश, नरेंद्र, पवन आदि मौजूद रहे।