फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानून व्यवस्था भी बिगाड़ रहे अन्ना मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अन्ना मवेशी अब कानून व्यवस्था को भी बिगाड़ने में लगे हैं। गुरुवार को निर्माणाधीन कान्हा गोशाला से खदेड़े गए मवेशी पूरी रात घूम-घूम कर आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट करते रहे। इस कारण किसानों की आपस में ही जमकर मारपीट भी हुई। रात भर कंट्रोल रूम पर कदौरा से ही 100 नंबर पर सूचना आती रही कि हमारे खेतों में जानवर घुस आए हैं। इस पर पुलिस की जीप और सिपाही भी चोर बदमाशों को छोड़कर मवेशियों को हांकते नजर आए।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को समस्या से आजिज किसानों ने सैकड़ों मवेशियों को निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में घुसेड़ दिया था। इस पर एसडीएम सुनील शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को बाहर कराया था। शाम तक मवेशी हाईवे पर झुंड की शक्ल में घूमते रहे फिर रात होते ही आसपास के खेतों में जा घुसे। जिस कारण दो दर्जन गांवों के ग्रामीण आमने-सामने लाठी डंडे व असलहे लेकर आ गए।

गांव देवपुरा, गरेही, काशीखेरा, पंडौरा, कुरुवा, बेरी, चतेला, नाका, परौसा, हरचंदपुर आदि के ग्रामीण मवेशियों को देख कर दूसरे गाव में हांकने लगे। पर दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


गररेही निवासी शशांक सिंह पुत्र अवधेश सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे वह गांव बाहर खेतों की रखवाली कर रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने मवेशियों को हांकने पर उसे लाठी डंडों से पीट दिया। इतना ही नहीं बचाने आए पूरन सिंह को भी पीटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह 100 नंबर पर दादूपुर व कुआखेड़ा के ग्रामीणों के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना पर भी पुलिस पहुंची।

पुलिस का कहना है कि अन्ना मवेशियों को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन फायरिंग नहीं हुई। वहीं सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि पुलिस सतर्क है, कहीं पर भी विवाद की स्थिति नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम का कहना है कि मवेशियों को जबरन हांकने और छोड़ने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें