फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों ने फसलें कीं बर्बाद, किसान परेशान

Fri, 04 Jan 2019 11:37 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
खराब फसल देख परेशान बैठे कदौरा के किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों के जाने के बाद किसानों के पास सिवाए सिर पर हाथ रखकर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। किसानों को जैसे ही पता लगा कि एसडीएम व अन्य अधिकारी गोशाला पहुंचे हैं तो किसान भी अपना दर्द बताने पहुंच गए। पंडौरा गांव के किसान रुआब खां, बच्चू महाराज, छुन्ना महाराज, आसिफ खां, भगवानदीन, चतेला गांव के मोहम्मद आवेश, करन यादव, पथरेहटा के कमलेश पाल आदि किसानों ने बताया कि वे लोग रात भर खेतों में दौड़ लगाते रहे

विज्ञापन


लेकिन फिर भी अपनी फसलों को इन अन्ना मवेशियों से पूरी तरह नहीं बचा सके। मवेशियों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा करीब 60 से 70 बीघा फसल बर्बाद कर गए हैं। किसान योगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि  जब शासन ने ग्रामों में अस्थायी गोशाला बनाने का निर्देश दिया है तो खंड विकास अधिकारी को गांवों के मवेशियों पर रोक लगवानी चाहिए। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें