फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने दिया सीएमओ कार्यालय पर धरना

Sun, 27 Aug 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
फार्मासिस्टों ने सीएमओ को देते ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने एक दिवसीय धरना दिया। सीएमओ को दिए ज्ञापन में मांग की है कि फार्मेसिस्ट संवर्ग का प्रारंभिक वेतन मान पीजी 2 ग्रेड पे 4600 चीफ फार्मेसिस्ट को 5400 प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को 6600 विशेष कार्य अधिकारी को ग्रेड पे 7600 संयुक्त निदेशक फार्मेसी को ग्रेड पे 8700 देते हुए संातवे वेतन आयोग के स्थापन वेतनमान दिए जाए। फार्मेसिस्ट कर्मियों को दिए जा रहे भत्तोें को बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार की तरह प्रदेश सरकार के राजकीय अस्पतालों में काम करने वाले लोंगों को पेशेंट केयर भत्ता दिया जाए। संवर्ग का पुनर्गठन मानक के अनुसार पदों का सृजन किया जाए, साथ ही दस वर्ष की सेवा के बाद राजपत्रित घोषित किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष पीएन शर्मा, अशोक कटियार, एमए सिद्दीकी, सुरेंद्र पाल, बृजेंद्र स्वरुप, भूपेंद्र सचान, प्रमोद नायक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें