उरई। जिला मुख्यालय सहित नगरों और कसबों में शिविर लगाकर रविवार को 576 गरीबों को बिजली कनेक्शन दिए गए। भाजपा संसद, विधायकों और पार्टी नेताओं ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान सांसद, विधायकों ने कहा कि घर घर बिजली पहुंचाने और बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से सरकार ने ये योजना शुरू की है।
शहर के कालपी रोड स्थित सब स्टेशन 132 पर सांसद भानुप्रताप वर्मा ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सरकार की योजनाएं बताईं। 70 कनेक्शन दिए गए। अधीक्षण अभियंता किशन सिंह, अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्रा, एसडीओ अजय कुमार समेत बिजली विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का संचालन सफीक बाबू ने किया। कालपी में 40 लोगों को कनेक्शन दिए गए। यहां विधायक नगर पालिका अध्यक्ष व विद्युत विभाग अधिकारी मौजूद रहे। रामपुरा ब्लॉक के मीटिंग हाल में भी शिविर लगाया गया। नोडल अधिकारी भगवान सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गरीब के घर बल्ब जले उद्देश्य से शिविर लगाए जा रहे हैं। उपखंड अधिकारी सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कनेक्शन देने से विद्युत चोरी पर अंकुश लगेगा और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अवर अभियंता आरके यादव, अमित शर्मा, श्याम सिंह, प्रिंस गुप्ता, लक्ष्मण, रामनारान उर्फ लीटर, जेके यादव मौजूद रहे। कोटरा नगर पंचायत में लगाए गए शिविर में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विमला देवी, सावित्री, सुरजा, डोली, लक्ष्मी, मकुंदीलाल, राजू, गुड्डी देवी सहित 200 लोगों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों के घर बिजली पहुंचने के लिए मुफ्त कनेक्शन देने की योजना शुरू की है। जालौन में विधायक ने 196 लोगों को दिए गए कनेक्शन के प्रमाण पत्र दिए। जिला महामंत्री सोनू मिश्रा, रविन्द्र सिंह, गुरु प्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष मंगल राजपूत, आशाराम, राजेश रखोलया, अधीक्षण अभियंता मनोज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा, जेई अभिषेक सोनकर,अभियंता तनवीर सिंह विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी, जेई राजेश शाक्य, रजत सहगल, बंटी बाथम, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, लक्ष्मीकांत शाक्य, सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, ललित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। कोंच के शिविर में सांसद ने प्रमाण पत्र बांटे। नदीगांव में एसडीओ नरेन्द्रप्रकाश की देखरेख में 66 लोगों को कनेक्शन बांटे गये। बिशिष्ट अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन उपस्थित रहे। जूद रहे।