फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Sun, 23 Jul 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते आजीवन अध्यक्ष जगतनारायण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोंच। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एजूकेशन सोसाइटी के रिक्त पदों उपाध्यक्ष/ प्रबंधक तथा कोषाध्यक्ष पर हुये निर्वाचन में विजयी रहे डॉ. केदारनाथ निरंजन सिमिरिया तथा शिवकुमार निरंजन को समारोह के दौरान शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित ने दोनों पदाधिकारियों से बेहतर ढंग से काम करने की अपील की।
विज्ञापन

बता दें कि दोनों रिक्त हुए पदों के लिए हुए उपचुनाव में विगत 16 जुलाई को वोट डाले गए थे। इन दोनों पदाधिकारियों को शनिवार को कालेज परिसर में शपथ दिलाई गई। इस दौरान संस्था के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, डॉ. बाबूराम शर्मा, हरीशंकर लोहिया, सहायक चुनाव अधिकारी सुशीलकुमार दूरवार, जुगलकिशोर निरंजन, प्रभुदयाल गौतम, केशव बबेले, मुलायम सिंह निरंजन, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. जयशंकर तिवारी, राघवेंद्रसिंह, नरेश द्विवेदी, ब्रजेंद्र मिश्रा, पवन गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें