फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 57 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का होगा समग्र विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जनपद जालौन के अनुसूचित जाति बहुल 57 गांवों का चयन किया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक में इस पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जनपद के उन 144 अवशेष गांवों, जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति आबादी निवास करती है में से इन गांवों का चयन योजना के अंतर्गत किया गया है। इनमें से 20 ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम घोषित किया जा चुका है, जबकि नौ गांवों में विकास कार्य प्रगति पर हैं।



समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शेष चयनित गांवों के लिए तैयार की गई ग्राम विकास योजना (वीडीपी) एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के आगणन को समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित गांव को 20 लाख रुपये से अधिक की गैप-फिलिंग निधि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी जो अब तक केंद्र अथवा राज्य सरकार की अन्य योजनाओं में शामिल नहीं हो सकी थीं। बैठक में सीडीओ केके सिंह, एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ निशांत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
















चयनित ग्राम पंचायतें



कोंच ब्लॉक: बिरासनी, कौशलपुर, परैथा, दाढ़ी



कदौरा ब्लॉक: गढ़ा



महेबा ब्लॉक: पिपरौंधा


माधौगढ़ ब्लॉक: सिलऊवा बुजुर्ग



रामपुरा ब्लॉक: नरौल, सिद्धपुरा, धर्मपुरा जागीर



डकोर ब्लॉक: सेवड़ी भिटारा


जालौन ब्लॉक: देवरी



नदीगांव ब्लॉक: रुद्रावली, कुदइया, राजीपुर


कुठौंद ब्लॉक: ऊमरी मुस्तकिल, सलेमपुर कनार, लोहारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें