फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 55 स्कूली वाहन चालकों की जांच, आठ को लगेगा चश्मा

Sun, 29 Nov 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो - 23 चालकों की होती जांच, बैठे डॉक्टर व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
उरई। स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाले वाहन चालकों और परिचालकों की सेहत भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को करमेर रोड स्थित मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रन एकेडमी में परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 55 चालकों और परिचालकों की जांच की गई। इसमें छह लोगों में ब्लड प्रेशर, तीन में शुगर की शिकायत मिली, जबकि आठ लोगों की आंखों में परेशानी पाई गई। चिकित्सकों ने आंखों की जांच के बाद उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर आयोजित किया। इसमें मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रन एकेडमी, नटराज इंटरनेशनल स्कूल, रामजी लाल बालिका इंटर कॉलेज और एसआर कैम्ब्रिज स्कूल के वाहन चालकों और परिचालकों का नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच और मधुमेह की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आईं अन्य कई समस्याओं को देखते हुए संबंधित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजीत शर्मा, लैब टेक्नीशियन जीशान मोहम्मद, विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें