फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 स्कूल छोड़ चुकीं छात्राओं का फिर से कराया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। रामपुरा की बीहड़ पट्टी के ग्राम सिद्धपुरा स्थित जीआईसी में 55 ड्राप आउट छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए फिर से दाखिला कराया गया। डीएम ने बालिकाओं को स्कूल बैग, किताबें भेंट कर जल्द साइकिल दिलाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम डा.मन्नान अख्तर ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी दर्ज करा रही हैं। ऐसे में प्रत्येक छात्रा को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ताकि वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर सके। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा विद्यालय टीहर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति कर की। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन व एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि यह अच्छी पहल है।
डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि जिन बालिकाओं कक्षा 8 पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। ऐसी छात्राओं को पुन: शिक्षा के लिए प्रेरित कर शिक्षा दिलाकर साक्षर बनाना है। क्षेत्र में एक ही जीआईसी विद्यालय हैं जो सिद्धपुरा में है। छात्राएं चार पांच किलोमीटर से विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए आती हैं। इस दौरान बीईओ सर्वेश कुमार, बीडीओ रामपुरा संदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, जीआईसी सिद्धपुरा के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश भूषण, महेश, मुकेश सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें