फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने आदर्श बूथ बना मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में जालौन शत प्रतिशत मतदान करेगा, एक नया इतिहास रचेगा के नारे के साथ मतदान जागरुकता मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ डीएम डा. मन्नान अख्तर, एडीएम प्रमिल कुमार व जिला स्वीप अधिकारी भगवत पटेल ने किया।
विज्ञापन


मेले के दौरान बच्चों ने आदर्श बूथ बनाकर ईवीएम व वीपीपैट द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। आदर्श बूथ पर प्रथम पांच वोटरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। डीएम ने कहा कि भले ही बच्चों को निर्वाचन का अधिकार नहीं है लेकिन बच्चे सबसे शक्तिशाली है। वे अपने अभिभावकों व सगे संबंधियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के साथ उनका वोट भी डलवाएंगे।

स्कूल के प्रबंधक अजय इटौदिया ने कहा कि वोटिंग के लिए प्रेरित करने वाले बच्चों को इंटरनल एसेसमेंट में पांच अंक दिए जाएंगे। इस दौरान आनंद इटौंदिया, सुविधा, सीमा श्रीखंडे, गोविंद सिंह, शिवकुमार दीक्षित, पुरुषोत्तम पुरवार, सवितांशु गुप्ता, सुनील भारद्वाज, देवेश, अंकित, दीक्षा, नीरजा, नीतू, वंदना, केके चतुर्वेदी, हिमांशु, शिवम, महेंद्र, मानवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, एसआर इंटर कालेज में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में बच्चों को पहले से वितरित संकल्पपत्र एकत्रित किए गए। साथ ही उन्हें मोहल्ले के दस घरों में जाकर संकल्पपत्र भरवाने का दायित्व भी सौंपा गया। जबकि एसआर पब्लिक स्कूल में चुनावी पाठशाला का आयोजन हुआ। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं ने रैली निकाली। जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला दिव्यांगजन अधिकारी शिवसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें