फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के सम्मेलन में भाजपा पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बसपा सपा व राष्ट्रीय लोकदल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम के सभागार में हुआ। बुंदेलखंड जोन के इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के सामने उजागर किया जाए। बैठक में सभी वक्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं को ताकत दिखाकर प्रत्याशी को जिताना है। मुख्य अतिथि एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ नहीं आए। इस दौरान जालौन लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अजय सिंह पंकज, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, शिवराम कुशवाहा, बसपा

कोआर्डिनेटर बलदेव प्रसाद वर्मा, पवन चौधरी, कीरत दोहरे, ब्रजेश जाटव, जगजीवन अहिरवार, पूर्व मंत्री अकबर अली, चैनसुख भारती, नारायणदास अहिरवार, जावेद अख्तर, वीरेंद्र यादव, जमील कदौरा, सुरेंद्र मौखरी, सोहराब खान, प्रदीप यादव, श्रीपाल, राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय नेता शैलेंद्र यादव, मनोज बुधौलिया ने भी विचार रखे। बैठक के दौरान पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा जैसे दिग्गज नेता नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें