फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने साधा स्वर्ण पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। देहरादून उत्तराखंड में आयोजित ओपेन नेशनल लेबल मास्टर्स चैंपियनशिप में आरएलपी शूटिंग रेंज के शूटर व लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने गोल्ड पर निशाना साधा।
विज्ञापन


देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित सीनियर खिलाड़ी 30 वर्ष से अधिक के मास्टर्स के मैच संपन्न हुए। जिसमें जालौन की एकमात्र शूटिंग रेंज आरएलपी रेंज के शूटर व पीडब्लूडी विभाग के अवर अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने दिव्यांग वर्ग में पचास मीटर .22 रायफल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 में से 248 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर निशाना साधा।

वहीं दस मीटर रायफल तथा दस मीटर पिस्टल में एकल एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। आरएलपी शूटिंग रेंज के कोच दीपक पांडेय ने बताया कि खेल इंडिया के संस्थापक भगत सिंह ने उन्हें फोन कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जिले में वापस आने पर प्रतिभागी को सम्मानित किया। इस मौके पर अनादि पांडेय, मोहित शर्मा, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें