उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन 65 केंद्रों पर हुई इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में 20542 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1721 गैरहाजिर रहे। दिन भर सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका।
अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बीएमटी इंटर कालेज आटा, राजकीय इंटर कालेेज कदौरा, वीरसिंह इंटर कालेज बबीना, भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा तथा डीआईओएस भगवत पटेल ने कालपी तहसील के ठक्कर बापा इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व सचल दलों के लगातार निरीक्षण के कारण नकलचियों के हौसले पस्त रहे।