फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2248.63 लाख रुपये की सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में चहुंमुखी विकास के लिए शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में तीनों विधानसभा में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम चुर्खी रोड स्थित लोकनिर्माण विभाग के सर्किट हाउस में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा व विशिष्ट अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शासन की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कई सालों से लोग गड्ढा युक्त सड़कों से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने तीनों विधानसभा में चयनित सड़कों के प्रस्ताव की स्वीकृति दी थी। इसमें उरई विधानसभा में 251.75, कालपी में 1604.75 व माधौगढ़ विधानसभा में 392.13 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। शुक्रवार को तीनों विधानसभा की चयनित सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। सड़कों के संजाल से जिले का विकास होगा। परिवहन मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले में एक भी सड़कें गड्ढायुक्त न रहें। इसी मंशा को लेकर यह शिलान्यास कार्यक्रम किया गया है।
विज्ञापन


सड़कों के चयन में सभी की जन भावनाओं का सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शिलान्यास में उन सड़कों को भी शामिल किया गया है जिनमें लोग वर्षों से जूझ रहे थे। इससे जिले के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बही है। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि इस सरकार के विकास के एजेेंडे को ध्यान में रखते हुए जिले में इतनी सड़कों का एक साथ शिलान्यास किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें