चांदनी गांव के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक पास के नाले में जा गिरी। मृतक की अभी दो महीने ही शादी हुई थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव निवासी चंद्रशेखर अहिरवार (22) पुत्र बुद्धुलाल अहिरवार मंगलवार को अपने मामा के यहां गया था। रात में लगभग 11 बजे वह बाइक से लौट रहा था।
चांदनी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक उछल कर नाले में जा गिरी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रशेखर की दो माह पहले ही शादी हुई थी। मृतक के भाई नीतू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था।