फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फबारी, अन्नदाता पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अन्ना मवेशियों की समस्या झेल रहे किसानों के लिए अब मौसम का बदलाव सिरदर्द बनता जा रहा है। किसानों की मानें तो कभी तेज धूप तो कभी बारिश और कभी तेज हवाओं से फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



बुधवार को भी माधौगढ़ और रामपुरा क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में हुई बर्फबारी ही मैदानों पर भारी पड़ रही है।

फिलहाल दो तीन दिन अभी मौसम इसी तरह रहने वाला है। खेती किसानी के जानकार बताते हैं कि बार-बार मौसम में होने वाले बदलाव के कारण फसलों में कीट लग रहे हैं, जिससे रबी की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित है। लाही की फसल भी नुकसान की कगार पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें