फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से आए 512 प्रवासी, हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बाहर से लौटे लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। गुजरात के पालनपुर से मऊ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उरई स्टेशन पर 512 प्रवासी मजदूर उतारे गए। उनकी थर्मल स्क्रींनिग कर जांच के बाद बसों से उनके गंतव्य की रवाना कर दिया गया। इस दौरान समाजसेवियों ने यात्रियों को बिस्कुट व फल भी वितरित किए।
विज्ञापन

पालनपुर से मऊ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जालौन के सभी तहसीलों के भी 512 लोग सवार थे। इसमें 470 बड़े और 42 बच्चे शामिल थे। इन सभी को उरई स्टेशन पर उतारकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद सभी को कतारबद्ध होकर स्टेशन के बाहर निकालकर रोडवेज के एआरएम केसरीनंदन चौधरी की देखरेख में 12 बसों में बैठाया गया। एआरएम ने बताया कि इस ट्रेन का स्टापेज उरई के साथ कानपुर और प्रयागराज में भी है। यह ट्रेन मऊ तक प्रवासी कामगारों को लेकर जाएगी।
इस ट्रेन से उतरे जिले के माधौगढ़, कोंच, नदीगांव, कालपी के अलावा औरैया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा के यात्रियों को बसों से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। सभी बच्चों को संस्कार ग्रामोत्थान संस्था की ओर से बिस्कुट के पैकेट दिए गए। ट्रेन से उतरे यात्री मनोज, राघवेंद्र, कृपाशंकर आदि ने बताया कि उनसे साढ़े पांच सौ रुपये लिए गए और 535 का टिकट दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अनूप सक्सेना, मुख्य टिकट निरीक्षक डा. आरके शाक्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें