फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 51 लोग बने महादानी

विज्ञापन
रक्तदान करता रक्तदानी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड कमांडो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर में हर उम्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लेखपाल संघ ने भी शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर का शुभारंभ आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय ने फीता काटकर किया। शिविर में दोपहर तक कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। सभी महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसके माध्यम से हम न सिर्फ किसी की जिंदगी ही बचाते है बल्कि उसके पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कराहट बिखेरने का काम करते हैं। इसलिए हर एक को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कमांडो फाउंडेशन के शुभम अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से समय समय पर शिविर लगाकर जनपद में रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। वे स्वयं भी कई बार रक्तदान कर चुके है।
रक्तदान के बाद जो सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। रक्तकोष प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि एक समय था, जब लोग रक्तदान करने से घबराते थे लेकिन अब सभी अच्छी तरह जानते है कि रक्त जितना जरूरतमंद के लिए फायदेमंद है, उससे अधिक लाभदायक रक्तदाता के लिए है। नया रक्त बनने से शरीर स्वस्थ रहता है। यही वजह है कि महादानियों में अब युवतियां और महिलाएं भी नजर आने लगी है।
विज्ञापन

सीनियर लैब टेक्नीशियन ने बताया कि जिले में अमर उजाला फाउंडेशन, ब्लड कमांडो फाउंडेशन आदि संस्थाओं के कारण लोगों में रक्तदान के प्रति जो जागरुकता आई है, उसमें जिले में रक्त की कमी को काफी हद तक कम कर दिया है। अब किसी भी जरूरतमंद को अस्पताल से ही रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। इस मौके पर कमांडो टीम से आशीष तिवारी रिनियां, हिमांशु बुधौलिया, शशि सोमेंद्र सिंह, डा. शत्रुघ्न सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, सारिका आनंद, वंदना श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल, ज्योति गुप्ता आदि रहे। ब्लड बैंक टीम में अमृता वाजपेयी, कृष्ण कन्हैया, पवनेश गौतम, राकेश साहू, निधि, नीतिशा तिवारी, आफताब उल्ला, प्रमोद आदि रहे।

अमर उजाला प्रमाण पत्र लिए खड़ा रक्तदानी- फोटो : ORAI

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय व अन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें