फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश के साथ 51 ने किया रक्तदान

Wed, 14 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
‌‌‌श‌िव‌िर में मौजूद डीएम और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी और उमस के बीच अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों का जोश देखते ही बन रहा था। जोश के साथ 51 महादानियों ने रक्तदान किया और 72 लोगों ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में रक्त देने वालों में 18 साल की उम्र से लेकर 58 साल तक के लोगों ने हिस्सा लिया। कुछ तो कम उम्र और कम वजन के कारण रक्त देने से वंचित भी रह गए।  
विज्ञापन


रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी एनएस पांडे ने सुबह 10 बजे के करीब फीता काटकर किया। उस वक्त से ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया लेकिन शिविर की शुरुआत कराने पहुंचे एनएनसी कैडेट्स थे कि उनके चेहरों पर गर्मी का पसीना नहीं बल्कि रक्तदान करने की खुशी चमक रही थी। एनसीसी के अलावा महिला पतंजलि योग समिति, ब्लड कमांडो फाउंडेशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विश्व हिंदू महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, भारत विकास परिषद, बीपीएड संघर्ष मोर्चा आदि संगठन से जुड़े लोगों की भीड़ दोपहर दो बजे तक रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल में डटी रही। हर कोई रक्तदान करने के लिए जोश से भरा नजर आ रहा था। सभी को रक्त देने के लिए अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार था। झांसी से आई डॉक्टरों की टीम भी पूरे सेवा भाव से जुटी नजर आई।

रक्तदानियों का जोश देख जिलाधिकारी ने भी उन्हें प्रोत्साहित और अमर उजाला फाउंडेशन के  प्रयास की सराहना की। जिला अस्पताल में आयोजित संगोष्ठी में डीएम ने कहा कि वाकई रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में साबित भी हो रही है। लोगों को इस नेक काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मुख्य चिकि त्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया ने कहा कि रक्तदान करने वालों को भी स्वास्थ्य लाभ होता है, इसलिए लोगों को कम से कम तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहि। सीएमएस जीके निगम ने बताया कि अब रक्तदान के प्रति आम लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली है, सभी ने रक्त के महत्व को समझा, यह काफी अच्छा संकेत है। कुछ समय पहले जब किसी का जीवन खतरे में पड़ता था, तभी रक्त का महत्व समझ में आता था, आज स्थितियां काफी बदल गई है और हर उम्र के लोग खासतौर पर युवा रक्तदान के महाअभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अजय इटौरिया, रामजीवन गुप्ता, अनिल कुचिया, सभासद लक्ष्मणदास बवानी, पतंजलि महिला योग समिति की ममता स्वर्णकार, युद्ववीर कंथरिया, पत्रकार अनिल शर्मा, उर्वशी सिंह, सुमन गिरहोत्रा, उमा त्रिपाठी, प्रियंका गुप्ता, शशि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें