फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 रिपोर्ट लंबित, 17 और सैंपल लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना चेन पता करने के लिए प्रशासन लगातार सैंपल ले रहा है। शुक्रवार को 17 और लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि बुधवार को भेजे गए 29 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार रात आ गई। अब गुरुवार को भेजे गए 49 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक 12 संक्रमित केस मिल चुके हैं और जिसमें ग्यारह उरई शहर व एक कदौरा कस्बे का है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के ठीक एक माह बाद यानि 26 अप्रैल से जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का सामने आना शुरू हुआ। इन 12 दिनों में अब तक संक्रमण के कुल 12 मामले प्रकाश में आए लेकिन पहले मिले जिला अस्पताल के डॉक्टर से लेकर दसवें संक्रमित बीएसएसी के छात्र तक कहीं भी बीमारी की चेन नहीं बन रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को लिए गए 29 सैंपलों को रिपोर्ट आ गई है। अब गुरुवार के 49 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शुक्रवार को भी 17 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें दो कोंच, चार कालपी व एक सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारी का भी सैंपल शामिल बताया जा रहा है। इन सभी को बुखार व गले में शिकायत बताई जा रही है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद से अभी तक कुल 665 सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें