फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एचटी लाइन की चिंगारी से 11 किसानों की 45 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। इससे फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने 11 किसानों की 45 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

कोतवाली के डिकौली क्षेत्र के खरकू मौजा में बुधवार दोपहर हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से मनोज सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच आग से डिकौली निवासी किसान अभिषेक सिंह की पांच बीघा, माधौ सिंह की पांच बीघा, विनय सिंह की तीन बीघा, प्रदीप सिंह की तीन बीघा, संजय सिंह की तीन बीघा, प्रताप सिंह मढ़ा की चार बीघा, मनोज सिंह की 10 बीघा, बजरंग सिंह की डेढ़ बीघा, दीपक सिंह की डेढ़ बीघा, केदार दूरवार की ढाई बीघा, भूलन सिंह की एक बीघा सहित कुल 45 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
आग की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, प्रभारी तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह, लेखपाल कल्पना मौके पर पहुंचे। एसडीएम का कहना है कि लेखपाल को रिपोर्ट बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने पर किसानों को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



फोटो - 08 गेहूं की फसल में लगी आग से उठतीं लपटें। संवाद
अज्ञात कारणों से लगी आग, चार बीघा फसल राख
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी छुटकन फौजी के गेहूं की फसल के डंठल में अचानक आग लग गई। आग ने पास स्थित महेश भास्कर की गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद भी दमकल समय से नहीं पहुंची। इस बीच रघुवीर प्रजापति की फसल में भी आग लग गई। इससे दोनों किसानों की चार बीघा फसल जल गई। आग बुझाने के लिए उन्होंने नलकूप से पाइप जोड़ दिए थे। आग से 25 पाइप भी जल गए। आग किन कारणों से लगी, पता नहीं चल सका। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें