उरई। दो वर्षीय सैन्य प्रशिक्षण के लिए सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी 58 बटालियन उरई की एनसीसी कैडेट की भर्ती का आयोजन हुआ। भर्ती के लिए 44 छात्रों ने दौड़ लगाई।
प्रक्रिया कमान अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान के निर्देशन में हुई। इस भर्ती में कुल 25 सीट के लिए 46 छात्रों ने आवेदन किया था। दो छात्र अनुपस्थित रहे। 44 छात्रों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसके बाद उनका शारीरिक मापदंड किया गया। जिला अस्पताल से आए हुए डॉ. अखिलेश कुमार एवं नेत्र सहायक रोहित सोनी ने जांच की। छात्रों की लिखित परीक्षा भी कराई गई। एनसीसी में दाखिले के लिए युवाओं में उत्सुकता देखी गई। परिणाम बटालियन एक सप्ताह बाद घोषित करेगा।
एनसीसी 58 बटालियन से नायब सूबेदार विनोद गुरुंग, हवलदार नवीन कुमार एवं जीसीआई दीप्ती ने सहयोग दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई, एनसीसी प्रभारी मनीष द्विवेदी, मनोज तिवारी, कामता प्रसाद, यजुवेंद्र शर्मा, राजकुमार यादव मौजूद रहे।