फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में भी नहीं बन पाई छह किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर के अंदर निर्माणाधीन सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है। कई जगह बीच-बीच में सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसके चलते नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चुंगी नंबर 4 से देवनगर चौराहा, छत्रसाल मोड़ से पुराने बिजलीघर तक छह किमी सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। यह निर्माण कार्य छह माह से चल रहा है पर गति इतनी धीमी है कि अभी तक सड़क बन नहीं पाई है। कई जगह सड़क उखड़ी पड़ी लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है।

नगर में छत्रसाल रोड पर तकिया मैदान के पास, बंबई वाला मंदिर, सब्जी मंडी के आगे कोतवाली रोड पर कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क को तो उखाड़ दिया गया है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे लोग परेशान हैं। यही नहीं बीच-बीच में भी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में वाहन निकालने वाले परेशान हैं। नगर के अशफाक राइन, विपुल दीक्षित, प्रतीक कांत चंसौलिया, इब्राहीम सिद्दीकी, अफजाल अहमद, अब्दुल कय्यूम, पुष्पेंद्र यादव, राहुल कौशिक, प्रदुम्न दीक्षित, अनूप दीक्षित, वैभव अग्रवाल आदि ने डीएम डॉ. मन्नान अख्तर से मांग की कि जल्द धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें