फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 40 शिकायतें हुईं दर्ज

Tue, 15 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी और कोंच में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण करने का भरोसा दिया। कालपी तहसील दिवस में 31 शिकायतें आईं, जिसमें सबसे ज्यादा सिंचाई व विद्युत विभाग रहीं, जबकि कोंच में नौ शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन



कालपी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में डीएम रामगणेश ने शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों केे निस्तारण में हीलाहवाली बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी एन कोलांची ने कहा कि पुलिस कर्मी जिम्मेदारी पूर्वक काम करें।


सर्दी को देखते हुए इलाकों में तेजी के साथ गश्त किया जाए। इस दौरान एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, तहसीलदार भोपाल सिंह, सीएमओ आशाराम, पीडी चित्रसेन आदि मौजूद रहे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस एसडीएम की अध्यक्षता व सीओ मनोजकुमार गुप्ता की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन



इसमें नौ शिकायतें ही दर्ज की गईं। दर्ज शिकायतों में सीवर सफाई, ओला वृष्टि और अतिवृष्टि का मुआवजा दिए जाने, गांव सभा की भूमि पर बलपूर्वक अतिक्रमण किए जाने आदि समस्याएं आईं, जिन्हें समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें