ग्राम प्रधानी चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को जिले में
प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया तीन ब्लाकों में शुरू कर दी गई। इसके
तहत रामपुरा, कुठौंद और माधौगढ़ ब्लाकों में ग्राम प्रधानी के पर्चे दाखिल
किए गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा। पहले दिन रामपुरा और
माधौगढ़ में कुल 377 पर्चे दाखिल किए गए।
रामपुरा ब्लाक में प्रथम चरण
के लिए 171 नामांकन पत्र जमा किए गए। इनमें आठ न्याय पंचायतों में टीहर में
23 पुरुष, पांच महिलाओं, मई में तीन पुरुष 19 महिलाओं, बहादुरपुर में 12
पुरुष, 3 महिलाओं, मानपुरा में 26 महिलाओं, मजीठ में 13 पुरुष, दो महिला,
सिद्धपुरा में 24 पुुरुष, 7 महिला, नावर में 17 पुरुष, तीन महिला,
जगम्मनपुर में चार पुरुष, 10
महिलाओं ने ब्लाक रामपुरा पहुंचकर नामांकन
पत्र दाखिल किए। वहीं सदस्य पद के लिए 40 लोगों ने अपना नामांकन किए। वहीं
बाबूपुरा के संदीप चतुर्वेदी के समर्थन में आए लोगों ने लाल रंग की एक जैसी
शर्ट पहनी हुई थी, जो आकर्षण का केंद्र रही।
उधर, माधौगढ़ प्रतिनिधि
केे अनुसार माधौगढ़ क्षेत्र से ब्लॉक परिसर में प्रधानी पद के लिए 179
लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह 108 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के
लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र आरओ वीपी चतुर्वेदी व बीडीओ एमपी प्रबल के
समक्ष दाखिल किए। सुबह से ही ब्लाक कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा करने के
लिए लोगों की खासी भीड़ रही।
कुठौंद प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को
ग्राम प्रधानी को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुठौंद ब्लाक
क्षेत्र में 67 ग्राम पंचायतों में पहले दिन 27 प्रधानी पद के लिए पर्चा
दाखिल किए गए। खास बात तो यह है कि ब्लाक के गांव रोमई से एक भी प्रधानी के
संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया। पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्यों
के संभावित उम्मीदवारों ने भी नामांकन नहीं किया, इसको लेकर काफी चर्चाओं
का बाजार गर्म रहा।