स्थानीय पुराने सरकारी अस्पताल में सोमवार से शुरू हो रहे रामकथा सप्ताह
ज्ञान यज्ञ की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख चौराहो से होकर बड़ी धूमधाम के
साथ निकाली गई। पुराने सरकारी अस्पताल में आज से शुरू हो रही राम कथा
सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शोभा यात्रा रविवार को 1 बजे द्वारिकाधीश मंदिर के
मैदान से शुरू होकर झंडा चौराहा, जलकल तिराहा, एसबीआई चौराहा होते
हुए
कोतवाली रोड से उरई चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए पुन: कथा स्थल पर पहुंची।
इसमें पीले वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही
थीं। वहीं, अयोध्या धाम से पधारे श्रीराम कथा वाचक श्री श्री 1008 हरी
सिद्धशरण जी
महाराज रथ पर आसीन होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान डीजे
की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा के
दौरान विद्या सागर मिश्र, सोनू चौहान, अनिल मित्तल, पुनित मित्तल, सुरेश
हुँका आदि सम्मिलित हुए।