फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत 35 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
संक्रमितों के मोहल्ले में वाहनों को भी किया गया सैनिटाइज । - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में आज गुरुवार को 35 नए केस सामने आए। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1023 तक पहुंच गई है। जिसमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 800 लोग ठीक हो चुके है और कुल एक्टिव केस 209 है। आज 34 लोगों ने कोरोना को हराया, उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट में जिला मुख्यालय पर स्थित एक बैंक के मैनेजर समेत दो कर्मचारी संक्रमित है। इसके अलावा एक मेडिकल कालेज और एक पीएचसी डकोर का एक कर्मचारी है। इसके साथ गोपालगंज में दो, मोहल्ला हजारीपुरा में एक, रामनगर में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि पूल टेस्टिंग में 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। जिसमें उरई, कोंच, कालपी, माधौगढ़ व जालौन क्षेत्र के लोग शामिल है। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि संक्रमित मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
सीएचसी, जालौन में लगातार कोरोना की रैपिड जांच चल रही है। बुधवार को हुई 164 लोगों की कोरोना की जांच में पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कांटेक्ट लिस्ट के आधार पर हुई जांचों में मोहल्ला घुआताल में चार व मोहल्ला भवानीराम में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ विजय आनंद, ईओ डीडी सिंह, प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह, नगर पालिका एलआई चंदन सिंह यादव, एसआई देवेद्र कुमार, सदर लेखपाल शिवराज निरंजन समेत चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने आसपास के एरिया को सैनिटाइज कराया और गलियों को सील कराया।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के मुताबिक, सीएचसी में हुई एंटीजेन जांच में कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी दो महिला, मोहल्ला विजयनगर में अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई। एसडीएम सालिकराम, कोतवाल बीएल यादव भीमनगर पहुंचकर मोहल्ला को सील कर दिया। तीन लोगों की कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है।

कोरोना संक्रमित मोहल्ले की गली को सील किया गया ।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें