फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखे बूथों के रास्ते, दीवारें भी पुतवाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/कदौरा। सीओ शीशराम सिंह ने तूमरा के ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की। उनकी समस्याएं पूछते हुए कहा कि किसी डर अथवा धमकी में आए बिना मतदान करें। कोई अराजक तत्व यदि किसी को धमकाता है तो पुलिस को बताएं।
विज्ञापन


सीओ ने गांव में अवैध शराब बिक्री के बाबत भी जानने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने बताया कि यहां अवैध शराब की बिक्री नहीं होती है। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर आने जाने वाले रास्ते भी देखे। लोकसभा चुनाव के मौके पर ग्रामीणों को मतदान के प्रति रुचि दिखाने की अपील की। इस दौरान एसआई दामोदर सिंह, ग्राम प्रधान जितेन्द्र पांडे, चतुर्भुज, विजयसिंह, किशोरीशरण, मिथलेश दुबे, राजकिशोर, बद्रीपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं शस्त्रधारकों पर भी अपने असलहे जमा कराने के लिए दबाव बनाया गया।

कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, पीस कमेटी की बैठक में सीओ कालपी संजय शर्मा ने कहा कि चुनाव व त्योहार एक साथ है, लिहाजा किसी भी तरह की गड़बड़ी का प्रयास न किया जाए। किसी प्रकार की होर्डिंग्स बैनर लाउड स्पीकर का अगर कोई प्रयोग करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी । प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने ग्राम प्रधानों से कहा कि अपने-अपने गांव में नजर रखें, कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तत्काल अवगत कराएं। इस दौरान एसआई विनोद, मुकेश , हीेासिंह, ग्राम प्रधान विजयकांत तिवारी, गौरव उपाध्याय, अनवार खान, मानसिंह, सेवाराम, देवेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें