फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 किलो बर्फी नष्ट कराई, तीन नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया ने नेतृत्व में विभाग की टीम ने कदौरा के मुख्य बाजार में छापा मारा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने बस स्टैंड पर स्थित अनिल कुमार की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया और 8 किलो बर्फी नष्ट कराई। जिसका मूल्य 2400 रुपये है। वहीं सुनील कुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान से चाकलेट बर्फी का नमूना लेकर मिलावट के संदेह पर छह किलो बर्फी नष्ट कराई, जिसका मूल्य 1800 रुपये है। मिठाई विक्रेता रामू गुप्ता की दुकान से वर्क युक्त बर्फी का नमूना लिया गया और मौके पर रखी 17 किलो ग्राम बर्फी को नष्ट कराया गया, जिसका मूल्य 5100 है।
अभियान के साथ साथ टीम ने मुख्य बाजार में जागरूकता गोष्ठी भी की, जिसमें व्यापारियों व उपभोक्ताओं को खाद्य नियमों व मिलावट से सजग रहने की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य खाद्य अधिकारी देवेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, अनिल प्रताप, दिनेश चंद्र आलोक वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें