फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े पड़े 300 हैंडपंप 15 दिन में होंगे रिबोर

Sat, 16 Apr 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक लेती डीएम संदीप कौर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखे जनपद में पेयजल व्यवस्था चौकस रखना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले में 300 स्थायी रूप से खराब हैंडपंपों को 15 दिन में रिबोर कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने जल निगम के ठेकेदारों के साथ बैठक करके उन्हें क्षेत्रवार सूची सौंप दी है। निर्देश दिए
विज्ञापन


हैं कि रिबोर के नाम पर स्थल परिवर्तन कतई नहीं होगा। पांच से 10 मीटर की दूरी पर ही हैंडपंप स्थापित करना होगा। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देश पर जल निगम के ठेकेदारों को हैंडपंप रिबोर की सूची सौंपी गई। जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने पंजीकृत ठेकेदारों से क्षेत्रवार सूची सौंपते वक्त कहा कि वह

मानक के अनुरूप रिबोर का कार्य करें। सूखा के हालात हैं। ऐसे में पानी का संकट खड़ा न हो इसलिए कार्य तेजी से किया जाए। 300 हैंडपंपों के रिबोर के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में हर हाल में हैंडपंप रिबोर किए जाएं। जल निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन की रिपोर्ट सौंपनी होगी। हैंडपंप का स्थल नहीं बदला जाएगा। जिस स्थान पर हैंडपंप लगा है
विज्ञापन


उससे पांच या 10 मीटर की दूरी तक ही रिबोर किया जा सकेगा। इसके बाद भी कोई स्थान परिवर्तित किया गया तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए।  बैठक में जल निगम के अधिकारी व ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें