फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Tue, 29 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए सात जिला पंचायत क्षेत्रों से 30 उम्मीदवारों ने सोमवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकनपत्र दाखिल किया। इसमें से पांच उम्मीदवारों ने दो सेटों में नामांकनपत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों व प्रस्तावकों का पूरे दिन जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


गोहन आरक्षित जिला पंचायत क्षेत्र से राजपुरा निवासी सुखराम सिंह ने सबसे पहले नामांकन किया। इसके बाद सुरपुतपुरा निवासी रविंद्र बाबू और इस्लामपुर निवासी रामप्रसाद ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा भरा। अनारक्षित हरौली जिला पंचायत क्षेत्र से अटागांव निवासी अमर  ने दो सेटों में नामांकनपत्र जमा किया।

इसके अलावा हरौली निवासी रविंद्र सिंह ने भी दो सेटों में नामांकनपत्र दाखिल किया। इसी क्षेत्र से हरौली निवासी सत्यदेव, अटागांव निवासी प्रबल प्रताप,  मिहौनी निवासी प्रताप सिंह और धमना निवासी विश्राम सिंह समेत छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


महिला के लिए आरक्षित मई जिला पंचायत क्षेत्र से खैरई निवासी ललिता और कुठौंदा बुजुर्ग निवासी मिथलेश ने नामांकन किया। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जगम्मनपुर सीट से मल्लाहनपुरा निवासी रुक्मणि देवी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराया।

अनारक्षित बावली सीट से कुठौंद निवासी गीतांजलि, अजीतापुर निवासी महताब आलम, कुठौंद निवासी विनय, कोटा मुश्तकिल निवासी आत्माराम, किरवाहा निवासी शशिकांत, कुठौंद निवासी ब्रजेंद्र, अब्दुल्लापुर निवासी अल्ताफ हुसैन खां, इसी गांव से यार मुहम्मद और ताज नूर ने भी नामांकन किया।

इसके अलावा जमलापुर निवासी विकल कुमार, अजीतापुर निवासी इमराज खां, यहीं के आफतालब आलम ने दो-दो सेटों में नामांकनपत्र दाखिल किया। अनारक्षित सिरसाकलार जिला पंचायत क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। इसमें रंधीरपुर निवासी दुर्गासिंह और इसी गांव की चुन्नी देवी ने पर्चा भरा।

एससी वर्ग के लिए आरक्षित कुठौंद जिला पंचायत क्षेत्र से दौन निवासी सुरजीत सिंह, सुरावली निवासी मानसिंह, मदारीपुर निवासी धीरज सिंह पहारिया और कुठौंद निवासी अशोक कुमार ने नामांकनपत्र जमा किया। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार और निर्वाचन अधिकारी डॉ. एबी सिंह ने प्रत्याशियों के नामांकन जमा किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें