फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार कर 3 लाख 80 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। फर्जी कागजात तैयार करके जालसाजों ने मृतक की जमीन का बैनामा कर दिया। जानकारी होने पर जालसाजों ने क्रेता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सिरसा कलार के ग्राम मघापुर गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी जखा निवासी समरथ सिंह से मुलाकात हुई। पता चला कि जखा में जमीन बिकाऊ है। जमीन देखकर 3 लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। 15 अक्तूबर को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रुपये देकर बैनामा करा लिया। बाद में पता चला कि खेत मालिक जगन्नाथ की मौत 15-16 वर्ष पूर्व हो चुकी है। जखा निवासी वेदप्रकाश ने जगन्नाथ बनकर बैनामा किया था।
जब 28 अक्तूबर को वह बैनामा निरस्त कराने गया तो तो मारने की धमकी दी है। फर्जी आधार कार्ड समेत कागजात तैयार करने की शिकायत 30 अक्तूबर को थाने में तथा 3 नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें की किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने समरथ सिंह उर्फ रिंकू गौर तथा वेदप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया तथा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें