फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपुरा की सिंधु नदी पर 29 करोड़़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। सिद्धपुरा की सिंधु नदी पर 29 करोड़ की लागत से पुल निर्माण होगा। विधायक मूलचंद्र ने बताया कि पुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और एक सप्ताह के अंदर सारी कार्यवाही पूरी हो जाएगी। इस पुल के निर्माण से जहां मध्यप्रदेश के भिंड जनपद एवं इटावा की दूरी बहुत कम हो जाएगी और बीहड़ के गांवों में आवागमन बिना रुकावट के हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि रामपुरा से नदिया पार के गांवों में आवागमन की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश के बॉर्डर तक करीब 25 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर लंबी दो लेन सड़क का निर्माण भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। इससे गांववालों को खस्ताहाल सड़कों से जल्द ही निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर इस सड़क की स्वीकृति दी है। नदिया पार नरौल, निनावली, कदमपुरा, कूसेपुरा, हनुमंतपुरा, राठौरनपुरवा, मड़ैयन आदि गांववालों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण जगदीश सिंह सिद्धपुर, सत्येंद्र सिंह डिकौली, पप्पू प्रधान हनुमंतपुरा आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें