उरई। एसपी डा. सतीश कुमार ने जिले में निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, आरक्षियों व महिला सिपाहियों को स्थानांतरित किया है।
पुलिस कार्यालय से जारी सूची में निरीक्षक इमरान खान को रेढ़र से कोंच कोतवाली का प्रभारी बनाया वहीं निरीक्षक संजय मिश्रा को रेढ़र थाने का चार्ज दिया गया। वहीं उपनिरीक्षक भगत सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जगम्मनपुर, दिनेश कुमार गिरी को जगम्मनपुर से पुलिस लाइन, सर्वेश कुमार को कालपी से एट, हरीशंकर अवस्थी को एट से कालपी, योगेंद्र कुमार शर्मा को रेढ़र से पुलिस लाइन भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी रामविलास को अभियोजन कार्यालय, गुलाब सिंह को न्यायालय सुरक्षा, बृजेश कुमार को कालपी, प्रीतम सिंह को रामपुरा, अहवरन सिंह को कुठौंद से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं आरक्षी राजीव कुमार, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन को अभियोजन कार्यालय, मोहम्मद माजिद को डकोर, निवेश कुमार को पेशी कालपी, धर्मेंद्र कुमार को कंझारी, दीपक सिंह को जालौन, उपदेश सिंह को सोशल मीडिया सेल, योगेश कुमार को डॉग स्क्वाड, नरेंद्र कुमार को कोतवाली उरई, महिला विजय लक्ष्मी को एफआईआर सेल, शिखा को रामपुरा स्थानांतरित किया है।