फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ बूथों पर 2599 ने लगवाए कोरोना के टीके

विज्ञापन
डकोर स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाते रमाशंकर श्रीवास्तव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। जिले में मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, नेत्र चिकित्सालय समेत 18 स्वास्थ्य केंद्रों में 60 बूथों पर 2599 लोगों की टीकाकरण किया गया। इनमें 2468 को कोविशील्ड तो 131 को कोवैक्सीन की डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि 8200 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 2599 का टीकाकरण किया गया। कहीं से कोई प्रतिकूल सूचना नहीं आई। टीकाकरण शांतिपूर्वक हुआ।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार पीएचसी डकोर के अंतर्गत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ इदरीश मोहम्मद के निर्देशन में 235 पुरुष एवं महिलाओं का टीकाकरण किया गया टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक सभी लाभार्थियों को विशेष डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। डॉ कौशलकिशोर ने बताया कि टीकाकरण से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है और इस महामारी से स्वयं वह अपने परिवार तथा ग्राम वासियों को बचाया जा सकता है। इस दौरान डॉ जयवंती आर्य, डॉ मानसी मौर्य, एएएनएम संपत देवी, विमला, कल्पना, सुमन, चंद्ररेखा, पुष्पा, अर्चना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें