माली सैनी समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सत्कार वाटिका में सोमवार को हुआ। इसमें समाज के 11 जोड़ों ने सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाईं। इस मौके पर समाज के गण्यमान्य नागरिकों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष प्रमोद माली ने कहा कि अब समाज भी कुरीतियों को तोड़ते हुए
तरक्की के रास्ते पर जा रहा है। फिजूलखर्ची को रोकते हुए समाज के लोग अपनी बेटे, बेटियों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करा रहे हैं। मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार सैन ने कहा कि आज युवा पूरी तरीके से जागरूक हो चुका है। दहेज जैसी कुप्रथा को समाज से समाप्त करने के लिए वह आगे आ रहा है। इसलिए पूरी तन्मयता के साथ अगर युवा अपने
उद्देश्य की पूर्ति के लिए लगा रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब समाज से दहेज प्रथा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर नरेंद्र सोनी ने समारोह में अतिथि व जिलाध्यक्ष प्रमोद
माली को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर गोविंद दास, रमेश सैनी, सुरेश माली, नवीन माली, पंकज माली, राजकिशोर, गोपाल, चंद्रशेखर, विवेक सैनी, कुलदीप सैनी, मनीष माली, चंदन माली आदि मौजूद रहे।
इन्होंने थामा एक दूजे का हाथ
सामूहिक विवाह समारोह में अवध बिहारी संग उमा, अजय संग नीतू, बब्लू संग गुड़िया, गोपाल संग उपमा, सोनू संग काजोल, वीरेंद्र संग पूनम, रंजीत संग प्रतीक्ष, रविकांत संग वंदना, माताप्रसाद संग प्रियंका, सोहन संग वंदना, अजय संग आरती की शादी हुई। विवाह समारोह में नव दंपतियों को दैनिक उपयोग का सामान भी दिया गया।
कदौरा में भी छह कन्याओं के हाथ पीले
कदौरा ब्लाक के ग्राम जयरामपुर मे हनुमान मंदिर के पास समाजसेवी संस्था श्रीरामदयाल मानव सेवा समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें छह जोडे़ शादी के बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने कहा कि फिजूलखर्ची को रोकने के लिए समिति ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है। सीओ मनोज कुमार गुप्ता,
जयखत्री, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सर्व समाज के सामूहिक विवाह में प्रताप सिंह संग मिथलेश, हेमचंद संग प्रीति, शिववीर संग प्रियंका, सिद्धगोपाल संग प्रीति, संतोष संग भारती का विवाह हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवबालक सिंह, भारत सिंह, मथुरा प्रसाद, परमू यादव, मलखान सिंह, राधेश्याम, रुप
सिंह, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे। महोबा से आए बिंदा प्रसाद द्विवेदी व विद्या विश्वकर्मा गायक मंडली ने समारोह में विवाह गीत गाकर समां बांधा। संस्था ने एसडीएम जीएल शुक्ला, सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सत्येंद्र सिंह, उप निरीक्षक अवधेश, समाजसेवी सलीम अंसारी को सम्मानित किया।
साहू प्रनामी समाज के आयोजन में सात शादियां
साहू प्रनामी समाज का आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें सात जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व विधायक झांसी कैलाश साहू ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हम लोग ऐसे आयोजनों को महत्व व प्रोत्साहन दें। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को
भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगन्नाथ साहू ने कहा आदर्श विवाह कार्यक्रम जहां फिजूलखर्ची पर रोक लगाते हैं, वही समाज के लोगों को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि झांसी के पूर्व विधायक कैलाश साहू ने कहा
कि आज ऐसे आयोजनों को महत्व देने की जरूरत है। जनता दल के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि हमें जाग्रत होकर समाज में शराब जैसी घातक बुराई को बंद कराना चाहिए। साहू समाज के जिलाध्यक्ष भरतलाल साहू खनुआं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सात दूल्हों की बारात बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-झूमते
कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां आयोजक मंडल ने बारातियों की अगवानी की। इसके बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। विवाह के बाद नवविवाहितों को दैनिक उपयोग का सामान भी
दिया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीशंकर साहू उरई ने किया। इस मौके पर गया प्रसाद साहू, शिवकुमार साहू, राजेश साहू, रामबहादुर, सिद्धनारायण साहू, रोहित साहू, विजय साहू, ओमप्रकाश साहू, भरतलाल साहू, तेज प्रताप साहू, श्रीकृष्ण साहू, कवि संतोष साहू, रूपेश कुमार साहू, शिवशंकर साहू, मानिकचंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।
ये जोड़े हुए एक
आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ के दौरान आरती देवी संग राजकुमार, जयादेवी संग लोकेंद्र, दीक्षा कुमारी संग धर्मेंद्र, निधि साहू संग अनिल कुमार, भारती देवी संग करनेश साहू, रेखा संग डॉ. कमलेश, शिल्पी देवी संग बृजेश कुमार ने सात फेरे लेकर नये जीवन की शुरुआत की।
21 मेधावी व 6 ग्राम प्रधान, बीडीसी सम्मानित
कार्यक्रम में साहू समाज के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 6 ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अव्वल रहे आयुष साहू, सुनील कुमार, आशीष, आकाश, विमलेश, कुमारी रक्षा, शिवी, शालिनी, प्रीति, राखी, जयदेवी को तथा इंटरमीडिएट में रक्षेन्दा, संध्या, दीपिका, खुशबू, कपिल, मोहित, पंकज कुमार, पंकज साहू को एवं
बीएससी में करिश्मा साहू, रोहित कुमार व राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं, ग्राम प्रधानों में तेजप्रताप साहू हीरापुर, अशोक साहू लहचूरा, रामवतार साहू कुआंखेड़ा, श्रीमती कोमेश साहू अकोढ़ी दुबे के अलावा बीडीसी सदस्य सावित्री साहू लहचूरा को भी सम्मानित किया गया।