फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

209 मेधावियों ने आजमाया भाग्य

Sun, 20 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
एल्ड्रिच में परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 20 नवंबर को स्थानीय बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान कुल 334 बच्चों में से 209 ने परीक्षा दी। वहीं 125 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सफल छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप उनकी पढ़ाई का एक साल का पूरा खर्च फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से यह छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस बार छात्रवृत्ति के लिए किए गए आनलाइन आवेदनों में से कुल 334 आवेदन ही स्वीकार किए गए। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा रविवार को उरई के झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में कराई गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा 90 मिनट चली। इसमें

100 अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना था। केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक अजय इटौरिया ने बताया कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रानिक
विज्ञापन


उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दिया गया।   इसके पूर्व शनिवार को स्कूल में सिटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। परीक्षा प्रभारी अजय इटौरिया ने गोविंद बनाफर, पुरुषोत्तम पुरवार  प्रधानाचार्य सीमा श्री खंडे, आशीष तिवारी आदि को परीक्षा निरीक्षक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें