उरई। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्य व राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें राजस्व वसूली की धीमी गति पर नाराजगी जताई गई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में कराए जा रहे कार्यों का सत्यापन करें। उन्होंने बिजली विभाग को मीटर व कनेक्शन के बारे में अलग-अलग जानकारी ली और तत्काल सभी कनेक्शन धारकों के यहां मीटर लगाने के निर्देश दिए। पेयजल योजना के अंतर्गत सभी को पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाए।
उन्होंने किसानों की क्षतिपूर्ति की जांच कराकर उनके नुकसान की भरपाई के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत व निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में बनाए गए महिला शौचालय के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया कि सभी 18 साल के युवाओं के वोटरकार्ड बन जाने चाहिए। इस दौरान एसपी स्वामी प्रसाद, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया, डीडीओ मिथलेश सचान के अलावा सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।