फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो वृद्ध किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के उदनपुर और कठपुरवा में ठंड लगने से दो वृद्ध किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उदनपुर में कृपाशंकर (60) पुत्र रामनाथ गुरुवार को खेत में गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। अचानक रात में सीने में तेज दर्द होने पर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले कर जा रहे थे पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुत्र दिनेश कुशवाहा ने बताया कि छह बीघा खेत की रखवाली करने के लिए वह घर से गए थे। सर्दी लगने से उनकी मौत हो गई। प्रधान विनोद कुशवाहा ने बताया कि लेखपाल व उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम कठपुरवा निवासी खलील (65) पुत्र इमामुद्दीन की भी शुक्रवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र सलीम ने बताया कि दो बीघा खेत में मटर की फसल बोई है। उसी में वह पानी लगाने गए थे। वहां अचानक सीने में दर्द होने पर खेत मे गिर गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि उनको श्वांस की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें