कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरावली निवासी 19 वर्षीय युवक मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम सुरावली निवासी कमलेश पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र केशव पाठक 14 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
तहरीर के अनुसार, केशव पाठक की उम्र करीब 19 वर्ष है। वह घर से निकलते समय टी-शर्ट और जींस पहने हुए था तथा गले में लाल रंग का गमछा डाले हुए था। परिजनों की शिकायत पर कुठौंद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि पुलिस संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। (संवाद)