फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूली वैन पलटी, तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
फोटो - 27 मेडिकल कॉजेल में भर्ती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर के कुइया रोड पर गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राधा-कृष्ण इंटर कॉलेज की स्कूल वैन रोज की तरह गुरुवार सुबह धमना गांव से बच्चों को लेकर उरई स्थित विद्यालय जा रही थी। सुबह करीब स्कूल पहुंचने से पहले ही कुइया रोड पर धरगुवां गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में वेदांश (10), मधु (14) और दीपांजलि (13) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और परिजनों तथा प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई और कुछ बच्चों को निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा और बीएसए विकास चौधरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

क्षमता से अधिक बच्चे लेकर दौड़ रही थी वैन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस वैन में हादसा हुआ, उसमें आठ बच्चों के बैठने की क्षमता थी, जबकि उसमें 13 छात्र-छात्राएं सवार थे। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन संचालन किए जाने को लेकर परिवहन विभाग और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

फोटो - 27 मेडिकल कॉजेल में भर्ती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें