फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में अपनी भूमिका निभाएं युवा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। अमर उजाला के महाअभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत कदौरा ब्लाक के बबीना ग्राम स्थित स्व. गफूर खां डिग्री कालेज की छात्राओं ने युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वे बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लें और अधिक से अधिक मतदान कर अपनी अहम भूमिका अदा करें। इस दौरान छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाकर नारी के सम्मान की शपथ भी ली। कालेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने छात्राओं के साथ शपथ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कालेज परिसर में हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पीयूष कटियार ने कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं। इसलिए उन्हें मतदान में हिस्सा जरूर लेना चाहिए और ऐसी सरकार का चुनाव करना चाहिए जो शिक्षा और रोजगार के साधन बढ़ा सके। प्रबंधक मो. याकूब खान ने कहा कि पढ़े लिखे युवा जब मतदान में हिस्सेदारी लेंगे, तभी साफ सुथरी छवि के लोगों को राजनीति में प्रवेश मिल सकेगा और वे न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि देश को भी विकास के मार्ग पर ले जा सकेंगे।

हारुन खां ने कहा कि आज देश के हालात को देखते हुए राजनीति में सुधार लाने के लिए युवाओं के आगे आने की सख्त जरूरत है। वे सभी युवाओं खासतौर पर पहली बार मतदान करने की वाली छात्राओं से अपील करते हैं कि न सिर्फ स्वयं बल्कि अपने साथ अपने घरवालों, नाते रिश्तेदारों और पास पड़ोस के लोगों को मतदान वाले दिन यानि 29 अप्रैल को पोलिंग बूथों तक लेकर जरूर जाएं।
विज्ञापन


इसके बाद सभी छात्राओं, शिक्षिक शिक्षिकाओं ने मिलकर अपराजिता बैनर के अंतर्गत कालेज परिसर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए रैली भी निकाली और सभी ने नारी के सम्मान की सुरक्षा करने की शपथ ली। इस दौरान शिक्षक डॉ अनुराग गुप्ता, मो. जियाउद्दीन, जेबा अतीक, मो. अहमद, देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ सुभाष, शैलेंद्र सिंह, दिवाकर नारायण, प्रेम शंकर, ज्ञान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

छात्रा सिफा खान ने बताया कि अपराजिता के माध्यम से उन्हें वोट का महत्व पता चला, अब तो वे 29 अप्रैल को वोट डालने जरूर जाएंगी और अपने परिजनों को भी साथ ले जाएंगी, ताकि लोकतंत्र का पर्व धूम से मनाया जा सके। छात्रा रजनी के मुताबिक, जिस तरह बेटियां आज हर क्षेत्र में बेटों से आगे हैं, हम छात्राओं का प्रयास होगा कि इस बार के मतदान में भी हम बेटियां ही आगे रहे। इसलिए वह तो अपने सभी साथियों को आज से ही मतदान के लिए तैयार करना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें