फवायु सेना की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई से लोग खुश हैं। लोग सेना की जयकार कर रहे है। वहीं सरकार से भी खुश है। रामपुरा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पास लोगों ने जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा किए गए हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही बुधवार को पाकिस्तान के एक विमान को मार गिराया गया।
इसके चलते नगर के युवाओं ने गोले दागकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रतीककांत चंसौलिया, हर्ष सोनी, श्यामजी, भरत, संजय, बृजेश यादव, संतोष सुहाने, शिवम, कंचन गुप्ता, राजू चौरसिया, अक्षत चंसौलिया, समीर, अमन, अमित आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय वायुसेना की मदद से पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त किए जाने की सूचना कोंच में हर तरफ खुशी का माहौल है। नगर के बजरिया स्थित उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति के संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल के निवास पर संगठन के करीब आधा सैकड़ा दिव्यांगजन हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।
भारतीय वायुसेना की ओर से मंगलवार की रात पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया व मिठाई बांटी।
बार संघ अध्यक्ष दिनेश बाबू श्रीवास्तव की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बुधवार को एसडीएम को दिया गया। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, शिवनरायन, नवाजिस खान, राकेश द्विवेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, इनायत अली हाशिमी, देवेंद्र निषाद, संतोष शुक्ला, रवींद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।